टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने जिले में विशेष अभियान शुरू

मोहला, 7 अगस्त 2026/sns/- राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में विशेष गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अभियान के तहत उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग, एक्स-रे एवं टीबी जांच, मरीजों का समय पर उपचार, निक्षय पोषण योजना का लाभ, निक्षय मित्र सहायता तथा टीबी से होने वाली मृत्यु की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय टीबी मुक्त भारत समिति गठित कर स्वास्थ्य विभाग, पंचायत, शिक्षा एवं अन्य विभागों के समन्वय से अभियान संचालित होगा। जिले के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों एवं मितानिनों को अभियान को प्राथमिकता के साथ प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author