एसबीआई बैंक में सैलरी एकाउंट को स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 अगस्त 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य के नियमित शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों हेतु छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के साथ स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज पर विगत दिसंबर में अनुबंध हुआ है, जो 4 जनवरी 2026 से लागू है। अधिकारियों कर्मचारियों को अपने एसबीआई बैंक में वेतन खाते (सैलरी एकाउंट) को स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज एकाउंट में परिवर्तित (बदलना) करना होगा। इस अनुबंध से सरकारी कर्मियों और उनके परिजनों को दुर्घटना व अन्य आपदा में राहत मिलेगा।

 छत्तीसगढ़ राज्य के नियमित शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों को इस अनुबंध से 1 करोड़ 60 लाख ₹ का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस, राशि 100 लाख ₹ का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस एवं राशि 10 लाख ₹ का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस आदि निशुल्क सुविधाएं प्रदान किया जाएगा। इन सभी सुविधाओं के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों को कोई अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना होगा। इसके अलावा रुपे कार्ड के माध्यम से अतिरिक्त बीमा राशि भी निःशुल्क उपलब्ध रहेगा एवं हेल्थ इंश्योरेंस में टॉप अप रियायती दर पर उपलब्ध होगा। वित्त विभाग द्वारा संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुरुप राज्य के सभी एसबीआई खाताधारक नियमित अधिकारियों कर्मचारियों का विवरण एसबीआई बैंक को उपलब्ध करा दिया गया है।

About The Author