नवोदय विद्यालय कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक बढ़ी

कवर्धा, 8 अगस्त 2026/sns/- पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला, कबीरधाम में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त 2026 कर दी गई है। कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत कबीरधाम जिले के मान्यता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कबीरधाम जिले के सभी विकास खंड के परीक्षा केंद्रों में 28 नवंबर 2026 को एवं अखिल भारतीय स्तर पर इस परीक्षा का आयोजन किया जावेगा ।

प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय उड़ियाकला ने बताया कि आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थी 11 एवं 12 अगस्त 2026 को उपलब्ध कराई जाने वाली सुधार विंडो के माध्यम से आवश्यक सुधार कर सकेंगे। उन्होंने जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानपाठकों एवं शिक्षकों से अपील की है कि वे 10 अगस्त 2026 तक कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन पंजीयन कराएं, ताकि पात्र विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के अवसर का लाभ मिल सके।

About The Author