15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित

सुकमा, 10 अगस्त 2026/sns/- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमित कुमार के द्वारा सुकमा जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान जिले की समस्त देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकान, प्रिमीयम विदेशी मदिरा दुकान, संलग्न अहाता, एफ.एल.7(घघ), सी.एस.2(घघ), एफ.एल.1(घघ),मद्य भण्डागार एवं सैनिक कैंटीन पूर्णतः बंद रहेगा। इस दिन मदिरा का विक्रय, परिवहन एवं परोसना पूर्णतः बंद रहेगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमित कुमार ने शुष्क दिवस के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

About The Author