नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के ऑनलाइन आवेदन में सुधार का मौका
मुंगेली, 10 अगस्त 2026/sns/- जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा सत्र 2027-28 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त तक आमंत्रित किया गया था। आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर सुधार के लिए 11 और 12 अगस्त की तिथि निर्धारित की गई है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि 11 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक दो दिनों के लिए करेक्शन विंडो खोली जाएगी। इस दौरान नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के ऑनलाइन पोर्टल cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ के माध्यम से अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं।