अटल बिहारी वाजपेयी एवं लीलाराम भोजवानी की पुण्यतिथि पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम
राजनांदगांव, 16 अगस्त 2026/sns/- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय मे दोपहर 12 बजे किया गया,साथ ही पूर्व श्रम राज्य मंत्री एवं नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रदेय लीलाराम भोजवानी की पूण्यतिथि पर भी उन्हे याद किया गया ।
कार्यक्रम में दोनों मार्ग दर्शक नेताओं के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता, राष्ट्रभक्ति, संवेदनशीलता और लोकतांत्रिक मूल्यों से देश के राजनीतिक जीवन को नई दिशा दी। श्री राजपूत ने लीलाराम भोजवानी को भी श्रधासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे राजनीति में विचार और सिद्धांतों की दृढ़ता के साथ-साथ संवाद एवं सहमति के पक्षधर रहे। उनका जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
वरिष्ठ भाजपा नेता श्री खूबचंद पारख ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि अटल जी का किसी से राग द्वेष नहीं रहा विरोधी दल के लोग भी उनकी प्रशंसा किया करते थे नेहरू जी उनसे प्रभावित थे जरूरत पड़ने पर वह देश हित में सदैव सता सरकार का समर्थन भी किया करते थे, और अटल जी के व्यक्तित्व कार्य क्षमता और शैली से प्रभावित होकर नेहरू जी ने कहा था कि अटल जी एक दिन देश का नेतृत्व करेंगे । खूबचंद पारख ने बताया कि उन्होंने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनके ओजस्वी वक्तृत्व, सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की भावना को सदैव याद किया जाएगा। अटल जी के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
कार्यक्रम का सफल संचालन तरुण लहरवानी ने किया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता खुबचंद पारख, पूर्व अध्यक्ष रमेश पटेल, केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, मंडल अध्यक्ष गोलू गुप्ता, सुमित भाटिया, विट्ठल पटेल, श्रीमति मधु बैद, राजस्व चेअरमैन एवं कार्यालय मंत्री राजा माखीजा, हकीम खान, उत्तम टांक, कबीर साहू, चेतन साहू याददाश्त साहू अरुण साहू, रवि सिन्हा, मुकेश शर्मा, रघुवीर वादवा, त्रिगुण टांक, याददास साहू, बलवंत साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।