निष्क्रिय निर्माण श्रमिक पंजीयनों के नवीनीकरण हेतु पोर्टल पुनः खुला


दुर्ग, 17 अगस्त 2026
/sns/- छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। ऐसे निर्माण श्रमिक पंजीयन, जिनकी वैधता समाप्त हो चुकी है और दो वर्ष से अधिक अवधि से नवीनीकृत नहीं किए गए थे, उन्हें निष्क्रिय किया गया था। अब निर्धारित अवधि में नवीनीकरण से वंचित रह गए ऐसे सभी निष्क्रिय पंजीयनों के लिए पोर्टल पर नवीनीकरण का विकल्प पुनः खोल दिया गया है। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि पूर्व में निर्धारित समयावधि समाप्त हो जाने के कारण बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिक अपने पंजीयन का नवीनीकरण नहीं करा सके थे। श्रमिकों के हितों तथा मंडल द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए नवीनीकरण की सुविधा पुनः उपलब्ध कराई गई है।
सहायक श्रमायुक्त  ने सभी पात्र निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने निष्क्रिय पंजीयन का यथाशीघ्र नवीनीकरण कराएं। इसके लिए श्रमिक अपने नजदीकी मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केंद्र, च्वाइस सेंटर, विभागीय शिविरों अथवा मोबाइल रजिस्ट्रेशन वैन के माध्यम से नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं, ताकि वे मंडल द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सहायता योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

About The Author