बाढ़ आपदा से निपटने कोंटा में बुधवार होगी मॉक ड्रिल

सुकमा, 19 अगस्त 2026/sns/- जिले के नगर पंचायत कोंटा में 20 अगस्त गुरुवार को सुबह प्रातः 10रू30 बजे बाढ़ आपदा प्रबंधन पर एक वृहद मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुकमा के संयुक्त तत्वाधान में होने वाले इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य की तैयारियों को परखना और आम नागरिकों को जागरूक करना है।
कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं एसडीएम श्री सुभाष शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाला यह अभ्यास पूरी तरह से एक पूर्व-नियोजित प्रशिक्षण प्रक्रिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा बलों और बचाव दलों की सक्रियता केवल पूर्वाभ्यास का हिस्सा है, इसलिए आम जनता को किसी भी तरह से भयभीत या आशंकित होने की आवश्यकता नहीं है।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अभ्यास के दौरान शांति और धैर्य बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों व अफवाहों पर ध्यान न दें। प्रशासन ने लोगों से सही जानकारी साझा करने और इस महत्वपूर्ण जीवन-रक्षक मॉक ड्रिल को सफल बनाने में पूरी तरह से सहयोग देने का आग्रह किया है।

About The Author