राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 21 अगस्त 2026/sns/- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला जांजगीर-चांपा के अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के जिला स्तर के रिक्त 20 संविदा पदों की भर्ती हेतु 4 संवर्ग स्टॉफ नर्स(एसएनसीयू/एनबीएसयू/एनआरसी), फीडिंग डेमोंस्ट्रेटर, कुक कम केयर टेकर, अटेंडेंट के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों का स्क्रूटनी कर पात्र-अपात्र की सूची जारी किया गया है। जिसका दावा आपत्ति निर्धारित प्रारूप में 03 सितम्बर 2026 कार्यालयीन समय सायं 5 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जांजगीर-चांपा में कार्यालयीन दिवस पर सीधे जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति मान्य नही किया जाएगा। उक्त पात्र-अपात्र की सूची कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है तथा जिले के वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in/ पर अपलोड किया गया है।