राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन 8 सितम्बर से

बलौदाबाजार, 21 अगस्त 2026/sns/- जिले में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 8 सितम्बर से 11 सितम्बर 2026 तक आयाजित की जायेगी।यह खेल स्पर्धा इंडोर स्टेडियम हॉल, कॉलेज रोड कसडोल में आयोजित होगी।

प्रतियोगिता में गतका एवं फैंसिग के लिए आयु वर्ग 17, व 19 वर्ष बालक एवं बालिका तथा रग्बी आयु वर्ग 19 वर्ष बालक एवं बालिका प्रतियोगिता सम्पन्न होगी। इस खेल प्रतियोगिता में राज्य के पांच संभाग के 520 बालक एवं बालिका एवं 120 ऑफिशियल कुल 640 प्रतिभागी शामिल होंगे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से खेल स्पर्धा सम्पन्न कराने सभी आवश्यक तैयारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

प्रतिभागीयों के लिए आवास सुविधा-रायपुर संभाग के बालकों के लिए प्री-मेट्रिक बालक अनुसूचित जाति हॉस्टल कसडोल एवं बालिकाओं के लिए प्री-मेट्रिक बालिका अनुसूचित जनजाति हॉस्टल कसडोल,
बिलासपुर संभाग के बालकों के लिए दौलत राम शर्मा शासकीय महाविद्यालय कसडोल एवं बालिकाओं के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कसडोल,दुर्ग संभाग के बालकों के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहतरा एवं बालिकाओं के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कसडोल,बस्तर संभाग के बालकों के लिए प्री-मेट्रिक बालक अनुसूचित जनजाति हॉस्टल कसडोल एवं बालिकाओं के लिए प्री-मेट्रिक बालिका अनुसूचित जनजाति हॉस्टल कसडोल,सरगुजा संभाग के बालकों के लिए शाकम्भरी विद्यालय कसडोल एवं बालिकाओं के लिए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय कसडोल शामिल है।

About The Author