सखी निवास योजना के 05 रिक्त पदों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी

अम्बिकापुर, 21 अगस्त 2026/sns/-   महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत सखी निवास योजना के संचालन हेतु जिले में सेवाप्रदाता के स्वीकृत 05 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की पात्र-अपात्र सूची जारी कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार प्रबंधक का 01 पद, वार्डन का 01 पद तथा केयर टेकर के 03 पद शामिल हैं। आवेदक पात्र-अपात्र सूची का अवलोकन कर सकते हैं तथा यदि किसी आवेदक को सूची के संबंध में कोई दावा-आपत्ति हो तो वह निर्धारित प्रारूप में अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 को कार्यालयीन समय शाम 05ः30 बजे तक निर्धारित की गई है।  पात्र-अपात्र सूची का अवलोकन सरगुजा जिले की वेबसाइट www.surguja.gov.in तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

About The Author