अंतिम पात्र-अपात्र एवं वरीयता सूची जारी

राजनांदगांव, 21 अगस्त 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत चाइल्ड हेल्पलाईन यूनिट में रिक्त 3 संविदा पदों एवं जिला बाल संरक्षण इकाई किशोर न्याय बोर्ड, बालक कल्याण समिति, शासकीय बाल देखरेख संस्था में रिक्त 20 संविदा पदों तथा बाल सम्पे्रेक्षण गृह बालक में रिक्त 1 संविदा की भर्ती के लिए अंतिम पात्र-अपात्र एवं वरीयता सूची जारी की गई है। जारी सूची का अवलोकन राजनांदगांव जिले की वेबसाईट तथा कार्यालय जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग संयुक्त जिला कार्यालय प्रथम तल कक्ष क्रमांक 11 राजनांदगांव के सूचना पटल पर किया जा सकता है। विज्ञापन में निर्धारित नियम एवं शर्तों के अनुसार कम्प्यूटर कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार हेतु पात्र अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक पद के विरूद्ध मेरिट क्रम में प्रथम पांच पात्र अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर कौशल परीक्षा एवं साक्षात्कार में सम्मिलित होने हेतु पृथक से सूचना प्रेषित की जाएगी।

About The Author