सेना भर्ती रैली 12 एवं 14 अक्टूबर को सागर में

मोहला, 30 अगस्त 2026/sns/- सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) में सफल उम्मीदवारों के लिए सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक एवं अग्निवीर महिला सेना पुलिस पदों की भर्ती रैली इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर (मध्यप्रदेश) में आयोजित की जाएगी। सिपाही फार्मा एवं तकनीकी नर्सिंग सहायक के लिए 12 अक्टूबर 2026 को प्रातः 3 बजे तथा अग्निवीर महिला सेना पुलिस के लिए 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 5 बजे रिपोर्टिंग निर्धारित है।  
योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र  Join Indian Army वेबसाइट एवं ई-मेल पर भेजे जा चुके हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड, आवश्यक दस्तावेज एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल साथ लेकर उपस्थित हों। भर्ती संबंधी जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के आधिकारिक व्हाट्सऐप चैनल https://whatsapp.com/channel/0029VbDYBf65yD7ybzaLN3F
से जुड़ सकते हैं अथवा 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं योग्यता आधारित है, इसलिए उम्मीदवार दलालों से सावधान रहें।

About The Author