सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बच्चों के पौष्टिक भोजन के लिए कलेक्टर की नई पहल कृष्ण जन्माष्टमी से जिले में प्रारम्भ होगा आंगनबाडी केंद्रों में प्रतिमाह 1 दिन न्योता भोज

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 1 सितंबर 2026/sns/- कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की नई पहल से जिले में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और आंगनबाड़ी केन्द्रों में जनभागीदारी को बढ़ावा आएगा। अब न्योता भोज कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र में प्रतिमाह में कम से कम एक दिन ‘न्योता भोज’ आयोजित किए जायेंगे।इसकी शुरुआत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 3 सितंबर को होगा।

न्योता भोज कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत एवं वार्ड क्षेत्र के नागरिक विभिन्न अवसरों जैसे जन्मदिन, सामुदायिक दिवस, विवाह, त्योहार एवं अन्य स्थानीय आयोजनों पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं। इसके अलावा फल, प्रोटीनयुक्त खाद्य सामग्री, खिचड़ी, पूरी, चोकर, हलवा आदि पौष्टिक खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जा सकती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के आहार में विविधता लाते हुए उन्हें अतिरिक्त पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में किसी प्रकार की राशि या खाद्य सामग्री का योगदान स्वैच्छिक होगा तथा इसे जनभागीदारी के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ- साथ समाज की सहभागिता को मजबूत करने और पोषण अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

About The Author