सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 8 नवीन धान उपार्जन केन्द्र खोलने की मिली स्वीकृति
सारंगढ़, 3 सितंबर 2026/sns/- राज्य शासन द्वारा जिले में कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, खरीफ विपणन वर्ष 2026- 27 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षो के लिए नवीन धान उपार्जन केन्द्र खोले जाने की अनुमति छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा 31 अगस्त को प्रदान की गई है जिसमें जिले के ग्राम अमलीपाली (ब), देवसागर, रोहिना, टाटा अमुर्रा, बरगांव, धनीगांव तथा रानीडीह शामिल है। इस8 नवीन उपार्जन केंद्रों के खोले जाने से जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ के सभी विकासखण्डों के किसानों में उत्साह है। इन केंद्रों के आश्रित किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।