जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 09वीं एवं 11वीं में प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन 30 सितम्बर तक

मुंगेली, 08 सितंबर 2026/sns/-   जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 09वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन 30 सितम्बर तक आमंत्रित किया गया है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थी को जिले का बोनाफाइड निवासी होने के साथ ही शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 08वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत होना चाहिए। कक्षा में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की जन्मतिथि 01.05.2012 से 31.07.2014 के बीच होना चाहिए। इसी तरह कक्षा 11वीं मं प्रवेश हेतु विद्यार्थी की जन्मतिथि 01.06.2010 से 31.07.2012 के बीच होना चाहिए। कक्षा 09वीं में चयन हेतु https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 और कक्षा 11वीं के लिए https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11 वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय दाबो के साथ ही वेबसाइट https://navodaya.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

About The Author