जनता के विश्वास से विकास की नई उड़ान, रायपुर उत्तर में ढाई वर्ष में 438 विकास कार्यों को मिली गति : पुरन्दर मिश्रा
ढाई वर्ष की विकास यात्रा
जनता के विश्वास से विकास की नई उड़ान, रायपुर उत्तर में ढाई वर्ष में 438 विकास कार्यों को मिली गति : पुरन्दर मिश्रा
1722.40 करोड़ की विभागीय समेकित राशि से विकास कार्यों का विस्तार — 320 कार्य पूर्ण, 78 प्रगतिरत एवं 40 कार्य प्रारंभ/प्रक्रियाधीन
ढाई वर्ष की विकास यात्रा में रायपुर उत्तर को विकास की नई दिशा
जनता के विश्वास से विकास की नई उड़ान : पुरन्दर मिश्रा
रायपुर | रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में ढाई वर्ष की विकास यात्रा ने सड़क, यातायात, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, जल निकासी और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में विकास की नई दिशा तय की है। विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने 01 जनवरी 2024 से 31 अगस्त 2026 तक अपने कार्यकाल में जनभावनाओं और क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के माध्यम से विकास कार्यों को गति प्रदान की है।
“विकास के साथ विश्वास और जनसेवा के साथ संकल्प” को आधार बनाकर विधायक श्री मिश्रा ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों एवं क्षेत्रों का लगातार दौरा किया, नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनके निराकरण के लिए प्रभावी पहल की।
ढाई वर्ष की इस विकास यात्रा में विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के माध्यम से कुल 438 विकास कार्यों के लिए ₹1722.40 करोड़ की विभागीय समेकित राशि का प्रावधान/स्वीकृति हुई है। इनमें 320 कार्य पूर्ण, 78 कार्य प्रगतिरत तथा 40 कार्य प्रारंभ/प्रक्रियाधीन हैं।
एक नजर में विकास का आंकड़ा
एजेंसी कार्य राशि पूर्ण प्रगतिरत प्रारंभ/प्रक्रियाधीन
नगर निगम 401 ₹48.80 करोड़ 307 68 26
लोक निर्माण विभाग 17 ₹1295.71 करोड़ 1 3 13
700-बेड मेडिकल कॉलेज भवन/उपकरण 1 ₹376 करोड़ 0 0 1
जिला खनिज संस्थान न्यास 19 ₹1.89 करोड़ 12 7 0
कुल 438 ₹1722.40 करोड़ 320 78 40
कनेक्टिविटी और यातायात सुधार को मिली बड़ी रफ्तार
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सुगम आवागमन और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कई बड़ी परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
कचना-खम्हारडीह मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज ढाई वर्ष की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है। ₹39.44 करोड़ की लागत से निर्मित यह ओवरब्रिज पूर्ण हो चुका है तथा 22 मई 2026 को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी द्वारा लोकार्पित किया गया।
इसके अलावा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को नई दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रक्रियाधीन हैं—
- जी.ई. रोड पर गुरु तेग बहादुर उद्यान से नेताजी सुभाष चौक, तेलीबांधा (गुरुनानक चौक) तक ₹152.34 करोड़ के फ्लाईओवर का निर्माण। स्वीकृति उपरांत निविदा 14 जनवरी 2026 को आमंत्रित की गई तथा दर स्वीकृति हेतु शासन स्तर पर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
- खालसा स्कूल से पंडरी होते हुए मोवा थाना तक ₹564.98 करोड़ के फ्लाईओवर ब्रिज का प्रस्ताव प्रशासकीय स्वीकृति हेतु मुख्य अभियंता को प्रेषित किया गया है।
- शंकर नगर विधानसभा मार्ग के टर्निंग प्वाइंट पर ₹160.63 करोड़ के ग्रेड सेपरेटर का प्रस्ताव अधीक्षण अभियंता को प्रेषित किया गया है।
- मोवा अंडरपास से लाभांडी होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-53 तक मार्ग निर्माण, जिसमें 06 ओवरब्रिज/डबल डेकर ब्रिज का प्रावधान है, के लिए सर्वेक्षण एवं प्राक्कलन की प्रक्रिया जारी है।
- देवेंद्र नगर-मंडी गेट-कापा मार्ग पर वाल्टेयर लाइन में ₹55.79 करोड़ की लागत से अंडरब्रिज के लिए प्रशासकीय स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रमुख अभियंता को भेजा गया है।
- पंडरी साई मंदिर क्षेत्र, देवेंद्र नगर, एन.आई.सी. कॉलोनी एवं गोल्डन होम्स क्षेत्र में ₹38.65 करोड़ के सड़क निर्माण कार्य का प्राक्कलन शासन को प्रेषित किया गया है।
- न्यू शांतिनगर, राजातालाब, शंकरनगर एवं राजीवनगर में ₹38.29 करोड़ के मार्ग निर्माण कार्यों का प्राक्कलन शासन को भेजा गया है।
- गायत्रीनगर, गीतांजलीनगर एवं कवितानगर क्षेत्र में ₹40.59 करोड़ के मार्ग निर्माण कार्यों का प्राक्कलन शासन को प्रेषित किया गया है।
लोक निर्माण विभाग से संबंधित कार्यों का कुल महायोग ₹1295.71 करोड़ है।
स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को भी प्राथमिकता दी गई है। 700-बेड मेडिकल कॉलेज भवन एवं उपकरण व्यवस्था के लिए ₹376 करोड़ की परियोजना प्रक्रियाधीन है।
इसके साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में—
- सिकल सेल परियोजना — ₹81 करोड़
- डॉक्टरों के हॉस्टल — ₹61 करोड़
- कैंसर हॉस्पिटल एक्सटेंशन — ₹40 करोड़
- पी.जी. गर्ल्स हॉस्टल — ₹3 करोड़
- गर्ल्स हॉस्टल — ₹10 करोड़
- क्लास-3 एवं क्लास-4 कर्मचारियों के आवास — ₹10 करोड़
जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को भी गति दी जा रही है।
शिक्षा और सामाजिक अधोसंरचना पर भी विशेष जोर
विद्यालयों में मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के साथ पुस्तकालय, लैब, स्टूडियो, रीडिंग रूम तथा अन्य शैक्षणिक सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में आंगनबाड़ी भवन एवं सामुदायिक भवन निर्माण से संबंधित कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई है।
ढाई वर्ष की 10 प्रमुख उपलब्धियां
- ₹39.44 करोड़ की लागत से कचना-खम्हारडीह रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूर्ण एवं 22 मई 2026 को लोकार्पण।
- नगर निगम के माध्यम से 401 विकास कार्य, जिनमें 307 पूर्ण, 68 प्रगतिरत एवं 26 प्रारंभ/प्रक्रियाधीन।
- जिला खनिज संस्थान न्यास के माध्यम से 19 कार्यों पर ₹1.89 करोड़, जिनमें 12 पूर्ण एवं 7 प्रगतिरत।
- जी.ई. रोड पर गुरु तेग बहादुर उद्यान से नेताजी सुभाष चौक, तेलीबांधा तक ₹152.34 करोड़ का फ्लाईओवर प्रक्रियाधीन।
- 700-बेड मेडिकल कॉलेज भवन एवं उपकरण व्यवस्था हेतु ₹376 करोड़ की परियोजना प्रक्रियाधीन।
- खालसा स्कूल-पंडरी-मोवा थाना मार्ग पर ₹564.98 करोड़ के फ्लाईओवर का प्रस्ताव प्रशासकीय स्वीकृति हेतु।
- शंकर नगर क्षेत्र में ₹160.63 करोड़ के ग्रेड सेपरेटर का प्रस्ताव।
- विद्यालयों में मरम्मत, जीर्णोद्धार, पुस्तकालय, लैब, स्टूडियो एवं रीडिंग रूम सहित शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार।
- विभिन्न क्षेत्रों में आंगनबाड़ी एवं सामुदायिक भवनों से जुड़े विकास कार्य।
- देवेंद्र नगर-मंडी गेट-कापा मार्ग पर ₹55.79 करोड़ के अंडरब्रिज का प्रस्ताव।
नगर निगम चुनाव से पहले विकास को मिली गति
विधायक बनने के बाद श्री पुरन्दर मिश्रा ने विधानसभा क्षेत्र के सभी क्षेत्रों एवं वार्डों में लगातार जनसंपर्क करते हुए नागरिकों की समस्याओं को समझा और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया।
नगर निगम चुनाव से पूर्व 22 वार्डों वाले क्षेत्र में पहले वर्ष में ₹22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाकर विकास कार्यों को गति प्रदान की गई।
परिसीमन के बाद रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में अब 16 वार्ड हैं। भाजपा द्वारा इनमें से 14 वार्डों में जीत को क्षेत्र की जनता के विश्वास और विकास कार्यों के प्रति समर्थन का प्रतीक बताते हुए विधायक श्री मिश्रा ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
आने वाले समय में ₹160.62 करोड़ के प्रमुख प्रस्ताव
रायपुर उत्तर के विकास को और गति देने के लिए आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रस्तावित हैं—
- खम्हारडीह में 25 डब्ल्यू उच्च स्तरीय जलागार — ₹23.34 करोड़
- अग्रसेन चौक के पास भैंसथान में वर्किंग वूमेन हॉस्टल — ₹17 करोड़
- सड़क, नाली, पुलिया, नाला एवं भवन के विभिन्न निर्माण कार्य — ₹35.28 करोड़
- ग्रास मेमोरियल स्कूल मैदान में खेल मैदान — ₹15 करोड़
- पंडरी कमर्शियल कैंपस — ₹67 करोड़
- गीतांजली नगर एवं गायत्री नगर में पक्का नाला, नाली एवं पुलिया — ₹3 करोड़
इन प्रस्तावित कार्यों की कुल राशि ₹160.62 करोड़ है।
आगे की प्राथमिकता — सुगम, स्वच्छ और सुविधा-संपन्न रायपुर उत्तर
विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि आने वाले समय में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, यातायात, जल निकासी, पेयजल, पार्किंग, स्वच्छता और अन्य नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि—
“जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास ही हमारी प्राथमिकता है। प्रक्रियाधीन बड़ी परियोजनाओं को गति दिलाने के साथ सड़क, नाली, पेयजल, यातायात और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में निरंतर काम किया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही विकास की सबसे बड़ी ताकत है और इसी विश्वास के साथ रायपुर उत्तर को और बेहतर, विकसित एवं सुविधा-संपन्न विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने इस विकास यात्रा में सहयोग एवं विश्वास प्रदान करने के लिए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की जनता, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व वाली सरकार तथा भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
“जनता का विश्वास हमारी ताकत है और जनसेवा हमारा संकल्प।”
