प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर पुरन्दर मिश्रा का सेवा संदेश, आंगनबाड़ी बच्चों को मिला उपहार
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर पुरन्दर मिश्रा का सेवा संदेश, आंगनबाड़ी बच्चों को मिला उपहार
पुरन्दर मिश्रा की सेवा पहल, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर आंगनबाड़ी बच्चों को वस्त्र वितरण
मोदी के जन्मदिवस पर पुरन्दर मिश्रा का जनसेवा को समर्पित कार्यक्रम, बच्चों को बांटे वस्त्र
रायपुर। देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों से आए नन्हे-मुन्ने बच्चों को वस्त्र वितरित किए गए।
बच्चों को अपने हाथों से वस्त्र प्रदान करते हुए उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां बांटना ही सच्ची सेवा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के माध्यम से सार्थक बनाने का यह प्रयास समाज में सेवा भावना को और मजबूत करने वाला है।
वस्त्र प्राप्त करने के बाद बच्चों के चेहरों पर दिखाई दी खुशी और उत्साह का दृश्य सभी के लिए भावुक एवं आनंददायक रहा। नन्हे बच्चों की मुस्कान ने पूरे मंदिर परिसर को आत्मीयता और प्रसन्नता से भर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति तक सेवा का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर श्री पुरन्दर मिश्रा ने भगवान श्री जगन्नाथ जी से प्रार्थना करते हुए कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें। उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति और विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे तथा जनकल्याण की भावना और अधिक मजबूत हो।

