नगर पालिका चुनाव हेतु वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न
बीजापुर, 16 सितम्बर 2026/sns/- आगामी नगरपालिका निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में जिले में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत सम्पन्न हुई। 15 सितम्बर 2026 को जिला कार्यालय स्थित इन्द्रावती सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विश्वदीप एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम/नियम 1994 के प्रावधानों के तहत वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई।
आरक्षण प्रक्रिया के दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण निर्धारित किया गया। जिले की नगर पंचायत भोपालपटनम एवं नगर पंचायत भैरमगढ़ के 15-15 वार्डों के लिए आरक्षण की स्थिति तय की गई।
भोपालपटनम में 7 वार्ड अ.ज.जा. के लिए आरक्षित
नगर पंचायत भोपालपटनम में वार्ड क्रमांक 1, 2, 5, 6, 12 एवं अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.) के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड क्रमांक 3, 4 एवं 8 अ.ज.जा. महिला के लिए आरक्षित हैं। वार्ड क्रमांक 15 अ.जा. वहीं वार्ड क्रमांक 7 एवं 11 अनारक्षित महिला तथा वार्ड क्रमांक 9, 10, 13 एवं 14 अनारक्षित रखे गए हैं।
भैरमगढ़ में 6 वार्ड अ.ज.जा. के लिए आरक्षित
नगर पंचायत भैरमगढ़ में वार्ड क्रमांक 1, 3, 4, 8, 10 एवं 14 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड क्रमांक 2, 7 एवं 12 अ.ज.जा. महिला के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा वार्ड क्रमांक 6 एवं 15 अनारक्षित महिला तथा वार्ड क्रमांक 5, 9, 11 एवं 13 अनारक्षित रखे गए हैं।
वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप पूरी की गई। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही आगामी नगरपालिका निर्वाचन के लिए चुनावी तैयारियों को गति मिली है।