राष्ट्रीय पोषण माह में पोषण का संदेश जन-जन तक, आंगनबाड़ी केंद्रों पर हो रहीं विविध गतिविधियां

मुंगेली, 17 सितंबर 2026/sns/- राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों एवं समुदाय स्तर पर लगातार पोषण जागरूकता और जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं, किशोरी बालिकाओं तथा परिवार के सदस्यों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आहार विविधता और कुपोषण की रोकथाम के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके माध्यम से बच्चों, माताओं एवं किशोरी बालिकाओं में पोषण जागरूकता बढ़ाने और कुपोषण की रोकथाम के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

आहार विविधता और प्रोटीन सेवन पर विशेष जोर

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले की विभिन्न परियोजनाओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन सेवन पर आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। गतिविधियों के माध्यम से हितग्राहियों और समुदाय को बताया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध खाद्य पदार्थों को दैनिक भोजन में शामिल कर आहार को अधिक पौष्टिक एवं संतुलित बनाया जा सकता है। आंगनबाड़ी केंद्रों में मुनगा, पपीता, केला, नींबू सहित स्थानीय फल एवं पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों के रोपण, उपयोग और पोषण महत्व की जानकारी भी दी जा रही है। साथ ही स्थानीय खाद्य पदार्थों के नियमित उपयोग को बढ़ावा देकर परिवारों को स्वस्थ एवं संतुलित भोजन के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।

स्थानीय पौष्टिक आहार को बढ़ावा देने का संदेश

राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान आयोजित गतिविधियों के माध्यम से जिले में यह संदेश पहुंचाया जा रहा है कि विविधतापूर्ण आहार, पर्याप्त प्रोटीन और स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन स्वस्थ जीवन तथा कुपोषण की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आगामी दिनों में भी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं समुदाय स्तर पर विभिन्न पोषण संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन प्रयासों का उद्देश्य पोषण संबंधी व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना तथा पोषण जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाकर स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की दिशा में सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

About The Author