दीपावली पर्व 2026 के लिए अस्थायी पटाखा दुकानों के लाइसेंस हेतु आवेदन आमंत्रित
मुंगेली, 17 सितंबर 2026/sns/- दीपावली पर्व 2026 के अवसर पर अस्थायी पटाखा दुकानों के संचालन हेतु नवीन लाइसेंस प्राप्त करने के इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अस्थायी पटाखा दुकान के लिए नवीन लाइसेंस हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अवधि 18 सितंबर 2026 से 08 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित की गई है।
इच्छुक आवेदक अस्थायी पटाखा लाइसेंस हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक समस्त दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन कार्यालय कलेक्टर, जिला मुंगेली में निर्धारित अवधि के दौरान कार्यालयीन समय में प्रस्तुत कर सकते हैं। इच्छुक आवेदक निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।