आधुनिक भारत के विश्वकर्मा हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके 25 वर्षों के सेवाकाल के उपलक्ष्य में जलाएं ‘आशीर्वाद के दीये’: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
आधुनिक भारत के विश्वकर्मा हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके 25 वर्षों के सेवाकाल के उपलक्ष्य में जलाएं ‘आशीर्वाद के दीये’: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल
श्रमिकों के कल्याण के लिए स्मार्ट कार्ड, निशुल्क कोचिंग और ऑटो-रिक्शा अनुदान का किया उल्लेख
रायपुर 17 सितंबर
भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर श्रम विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ शामिल हुए।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज अत्यंत हर्ष का दिन है कि विश्वकर्मा जयंती के साथ-साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का भी जन्मदिन है। भगवान विश्वकर्मा ने जहां आदि-अनादि काल से इस सृष्टि का निर्माण किया, वहीं आज के आधुनिक भारत के विश्वकर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हैं। पूरा देश उनका अभिनंदन और स्वागत करता है।
श्री अग्रवाल ने जनता से आह्वान किया कि मोदी जी के सेवाकाल के अभिनंदन स्वरूप सभी अपने-अपने घरों और मोहल्लों में ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाएं। उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री जी सदैव स्वस्थ, मस्त और प्रसन्न रहकर इसी तरह देश सेवा में जुटे रहें।
श्रमिकों के उत्थान पर बोलते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, हर श्रमिक का स्मार्ट कार्ड बनाया जा रहा है, जिससे उन्हें शासन की सभी आवश्यक योजनाओं का सीधा लाभ सुनिश्चित हो सके।
अपने 5 वर्षों के श्रम मंत्री कार्यकाल का स्मरण करते हुए श्री बृजमोहन अग्रवाल ने श्रम मंत्री रहते हुए श्रमिकों के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की थीं, उनके अनुरोध पर श्रमिकों के बच्चों को डॉक्टर, शिक्षक और रेलवे जैसी सेवाओं में भेजने के लिए निशुल्क कोचिंग और स्कूलों में प्रवेश की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
वर्तमान श्रम मंत्री श्री लखन देवांगन से श्रमिकों के हित में ऑटो-रिक्शा के अनुदान में बढ़ोतरी करने और जनहितकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया था, जिसे गति दी जा रही है।
श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आने वाले समय में विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 3,000 युवाओं को रोजगार प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।