स्व. हाजी हसन अली पुरस्कार हेतु आवेदन 30 सितम्बर तक

बलौदाबाजार-भाटापारा, 17 सितम्बर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा उर्दू साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रतिवर्ष स्व. हाजी हसन अली पुरस्कार प्रदान किया जाता है। वर्ष 2026 के लिए इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पात्र साहित्यकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पुरस्कार के रूप में 2 लाख रुपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। चयनित साहित्यकार को राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर को आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 है। आवेदन सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य उर्दू अकादमी, रायपुर के पते पर प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

About The Author