दानवीर भामाशाह सम्मान 2026’ हेतु प्रस्ताव 30 सितंबर तक आमंत्रित
कवर्धा, 18 सितंबर 2026/sns/- समाज में दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्तियों तथा संस्थाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा दानवीर भामाशाह सम्मान 2026 प्रदान किया जाना है। इसके लिए जिले के समाज कल्याण विभाग द्वारा उपयुक्त एवं पात्र व्यक्तियों तथा संस्थाओं से प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। यदि कोई व्यक्ति या संस्था इस सम्मान हेतु निर्धारित पात्रता रखते हों, तो वे अपना प्रस्ताव 30 सितम्बर 2026 से पूर्व अनिवार्य रूप से जिला कार्यालय, समाज कल्याण, जिला कबीरधाम में जमा करा सकते हैं। समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है, क्योंकि निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा तथा प्रस्ताव प्राप्त न होने की स्थिति में जानकारी निरंक मानी जाएगी।