प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण  

जांजगीर-चांपा, 19 सितम्बर 2026/sns/- माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सि) सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित आदेश में दिए गये निर्देशानुसार बोर्ड आफ विजिटर्स द्वारा आज जिला जेल जांजगीर खोखरा का निरीक्षण प्रधान जिला न्यायाधीश एवं सहअध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा श्री जयदीप गर्ग, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर श्री मनोज कुमार कुशवाहा, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ युलैंडन यार्क की उपस्थिति में किया गया।
निरीक्षण के दौरान बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता के संबंध में जिला जेल जांजगीर लीगल एड क्लिनिक की व्यवस्थाओं, बंदियों के परिजनों के लिए मुलाकाती हेल्प डेस्क, जेल में स्थापित व्हीसी कक्ष, जेल बिल्डिंग की व्यवस्था,  बैरकों के निर्माण, मुलाकात कक्ष, बंदियों को प्रदत सुविधा, टॉयलेट की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, शिकायत पेटी, पेयजल की व्यवस्था, बंदियों की कपड़ा की दशा, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों के प्रकरण में आने वाली समस्याओं एवं जेल के अंतर्गत समस्त रजिस्टर एवं अन्य स्थानों पर जाति भेदभाव के संबंध में संपूर्ण जानकारी का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक जिला जेल जांजगीर श्री डी.डी. टोडर, अधिवक्ता लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री लिलेश्वर प्रसाद रत्नाकर, पैरालीगल वालेंटियर श्री जयराम गढ़ेवाल, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author