कलेक्टर ने किया स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण
मुंगेली, 21 सितंबर 2026/sns/- कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने आज जिला कलेक्टोरेट में स्थित स्ट्रांग रूम में रखे गए ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का बारीकी से अवलोकन किया, जिसमें सभी मशीन स्ट्रांग रूम में सुरक्षित पाए गए। साथ ही आवश्यक रख-रखाव संबंधी दिशा-निर्देश किए। निरीक्षण के पश्चात स्ट्रांग रूम को सील बंद किया गया। निरीक्षण के दौरान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।