सेवा मेरा योगदान अंतर्गत प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग को किया गया हतोत्साहित,नहरों की हुई सफाई

बलौदाबाजार, 21 सितम्बर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर से जिले मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है. इसी कड़ी मे सोमवार को सेवा मेरा योगदान अंतर्गत नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार द्वारा प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत बाजार क्षेत्र में नागरिकों एवं व्यापारियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग से बचने हेतु जनजागरूकता एवं जब्ती की कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र में आम नागरिकों एवं दुकानदारों को कपड़े,पुनः उपयोग योग्य झोलों का उपयोग तथा खरीदारी के दौरान प्लास्टिक कैरी बैग के स्थान पर पुनः उपयोग योग्य झोले का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ, सुंदर एवं प्लास्टिक मुक्त बाजार बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई।

इसी तरह जल सांसधन विभाग द्वारा कसडोल संभाग के बलार जलाशय,टेमरी, बगबुड़ा व्यापवर्तन एवं नहरो की सफाई की गई। इसके साथ है गावों मे जन चौपाल आयोजित कर जल संरक्षण, नदी तालाबों की साफ़ सफाई के प्रति लोगों को जागरू किया गया।

About The Author