शासकीय राशन योजना बनी संबल बस्तर की फुलबती के परिवार को मिला खाद्य सुरक्षा का मजबूत आधार

जगदलपुर, 22 सितम्बर 2026/sns/- सार्वजनिक वितरण प्रणाली दूरस्थ व ग्रामीण अंचलों के जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। विकासखंड बस्तर अंतर्गत ग्राम पंचायत विश्रामपुरी की निवासी श्रीमती फुलबती बंछोर के परिवार के लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकान से मिलने वाला नियमित राशन एक बड़ा संबल बनकर उभरा है।

गरीब एवं पात्र परिवारों तक खाद्यान्न पहुँचाने की शासन की इस संवेदनशील पहल ने फुलबती के घर की दैनिक खाद्य आवश्यकताओं की चिंता को पूरी तरह दूर कर दिया है। उचित मूल्य पर समय पर अनाज उपलब्ध होने से न केवल परिवार की खाद्य सुरक्षा मजबूत हुई है, बल्कि घरेलू बजट पर पड़ने वाला अतिरिक्त आर्थिक भार भी काफी कम हुआ है।
श्रीमती फुलबती बताती हैं कि नियमित राशन मिलने से परिवार को जीवन-यापन में सीधा आर्थिक सहयोग मिला है। इससे घर में पोषण और सुरक्षा का वातावरण बना है, जिससे परिवार के सदस्यों का आत्मविश्वास और भविष्य के प्रति भरोसा भी बढ़ा है। शासन की यह पारदर्शी व्यवस्था विश्रामपुरी जैसे कई ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान और जीवन में स्थिरता लाने का कार्य कर रही है।

About The Author