कलेक्टर और एसपी ने बस्तर दशहरा पर्व की तैयारी के तहत प्रमुख स्थलों का लिया जायजा

जगदलपुर, 22 सितम्बर 2026/sns/- विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सभी आवश्यक व्यवस्था एवं तैयारियों को सुनिश्चित कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने संयुक्त रूप से बस्तर दशहरा पर्व से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सिरहासार, काछनगुड़ी, जिया डेरा, माड़िया सराय, निशा जात्रा गुड़ी और दशरा पसरा पहुंचकर वहां की मौजूदा स्थिति, साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात तथा श्रद्धालुओं व रस्म अदायगी से जुड़े लोगों के ठहरने की सुविधाओं का गहन मुआयना किया। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ तय समय-सीमा के पूर्व सभी कार्यों एवं व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, सहायक कलेक्टर श्री यशवंत नायक, अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री मनीष वर्मा सहित राजस्व, लोक निर्माण तथा अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी साथ रहे, जिन्होंने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए।

About The Author