जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा एवं कोरबा में उद्यमिता जागरूकता षिविर संपन्न
कोरबा, 22 सितंबर 2026/sns/- जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा गत दिवस जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा एवं कोरबा के सभा कक्ष में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार पर आधारित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक, श्री तरूण कुमार राठिया एवं पीएमएफएमई के डीआरपी श्री नरेश खुंटे तथा पीएमएफएमई के जिला नोडल श्री रवि जायसवाल के द्वारा योजनओं की जानकारी दी गई। इस जागरूकता शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई है। इस योजना में बताया गया कि विनिर्माण क्षेत्र में परियोजना लागत का 01 लाख 1.00 करोड़ तक की ऋण की सुविधा बैंक के माध्यम से स्वीकृत होने पर 35 प्रतिशत अनुदान की पात्रता दी जाती है। इसमें 18 वर्ष से अधिक के कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री सूक्ष्म, खाद्य प्रसंस्करण योजना ( पीएमएफएमई ) खाद्य पर आधारित उत्पाद जैसे- बड़ी, आचार, पारंपरिक मिठाईयां, ब्रेड, मिक्चर, नमकीन, सेवई, आटा चक्की, हालर मिल, मिनी राईस मिल इत्यादि को योजना में शामिल किये जाने की जानकारी दी गई।