महाराजा प्रवीर चंद भंजदेव एवं गुण्डाधुर सम्मान
अम्बिकापुर, 23 सितम्बर 2026/sns/- राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रदान किए जाने वाले महाराजा प्रवीर चंद भंजदेव सम्मान एवं गुंडाधूर सम्मान वर्ष 2026-27 हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अनुशंसाएं आमंत्रित की गई हैं। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी एवं दल पात्रता अनुसार 30 सितम्बर 2026 तक निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दोनों सम्मान पृथक-पृथक खिलाड़ीध्दल को प्रदान किए जाएंगे। सम्मानित खिलाड़ीध्दल को 1 लाख रुपये नगद, अलंकरण फलक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वेबसाइट sportsyw.cg.gov.in पर स्वीकार किए जाएंगे। पात्रता एवं आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पात्र खिलाड़ी एवं दल अंतिम तिथि का ध्यान रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।