अंशकालिक संगीत प्रशिक्षकों की पात्रता सूची जारी, दावा आपत्ति 25 तक

बिलासपुर, 23 सितम्बर 2026/sns/- जिले के पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक संगीत प्रशिक्षकों की भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के जांच उपरांत पात्रता सूची जारी कर दी गई है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 25 सितम्बर 2026 तक लिखित में उचित दस्तावेज के साथ जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जिला पंचायत भवन, द्वितीय तल बिलासपुर में प्रस्तुत कर सकते है। पात्र-अपात्र आवेदकों की सूची का अवलोकन जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा एवं वेबसाईट www.bilaspur.gov.in में जाकर कर सकते है।  

About The Author