स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार के लिए आवेदन 5 अक्टूबर तक
बलौदाबाजार, 24 सितम्बर 2026/sns/- श्रम विभाग द्वारा श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिक, संस्था को स्व. रामानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार प्रदाय किया जाता है, जिसके अंतर्गत रूपये 2 लाख एवं प्रशास्ति पत्र प्रदान की जाती है।
श्रम विभाग की वेबसाईट shramevjayate.cg.gov..in/alankran.aspx में जाकर 5 अक्टूबर 2026 ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।
श्रम के क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ऐसी श्रमिक, संस्था का उनके उल्लेखनीय योगदान के आधार पर चयन किया जायेगा जिन्होंने मजदूरों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की दिशा में विशेष कारगर उपाय किया हो, जिसके फलस्वरूप आलोच्य वर्ष में कोई गंभीर दुर्घटना न हुई हो एवं सुरक्षा के नियमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया हो, जिससे प्रदेश का नाम श्रम जगत में गौरवान्वित हुआ हो।
पुरस्कार से संबंधित नियम, अर्हताएं, प्रक्रिया, आवेदन प्रपत्र आदि श्रम विभाग की वेबसाईट shramevjayate.cg.gov..in/alankran.aspx में जाकर देख सकते है।