स्टार्टअप और नवाचार की ओर बढ़े बीजापुर के युवासेवा संकल्प अभियान

बीजापुर, 24 सितंबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों में नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता के प्रति जागरूकता विकसित करने तथा राष्ट्रीय इनोवेशन चौलेंज में अधिक से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बीजापुर द्वारा स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शासकीय महाविद्यालय भोपालपटनम में आयोजित इस शिविर में शासकीय महाविद्यालय एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भोपालपटनम के विद्यार्थी एवं प्रतिभागी शामिल हुए। शिविर में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय इनोवेशन चौलेंज के उद्देश्य, सहभागिता की प्रक्रिया और नवाचार आधारित विचारों को विकसित करने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही, प्रतिभागियों को यह बताया गया कि नए एवं उपयोगी विचारों को किस प्रकार स्टार्टअप अथवा उद्यम के रूप में विकसित कर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का सृजन किया जा सकता है।

इस दौरान विद्यार्थियों को अपने आसपास की स्थानीय समस्याओं और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को पहचानकर उनके समाधान के लिए नवाचार आधारित विचार विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग, नए व्यावसायिक अवसरों की पहचान और उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। शिविर का उद्देश्य युवाओं को केवल रोजगार तलाशने के बजाय नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से रोजगार सृजक बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। राष्ट्रीय इनोवेशन चौलेंज के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने रचनात्मक विचारों को मंच देने और उन्हें व्यावहारिक रूप प्रदान करने का अवसर मिलेगा।

About The Author