रिंग रोड एवं गौरव पथ के विद्युत खंभों पर विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए निविदा आमंत्रित

अम्बिकापुर, 25 सितंबर 2026/sns/- नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा निगम क्षेत्र के रिंग रोड एवं गौरवपथ में विद्युत खंभों (डिवाइडर पोल) पर जोनवार सामान्य विज्ञापन बोर्ड एवं 2×4 आकार के लाइट बॉक्स विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए निगम में पंजीकृत विज्ञापन एजेंसियों से ऑफर प्रपत्र आमंत्रित किए गए हैं।
इसके तहत क्षेत्र को पांच जोन में विभाजित किया गया है, जिसमें गांधी चैक से बिलासपुर चैक, गांधी चैक से लरंगसाय चैक, बिलासपुर चैक से सद्भावना चैक, सद्भावना चैक से लरंगसाय चैक तथा गौरव पथ शामिल हैं। इच्छुक पंजीकृत विज्ञापन एजेंसियां अपना ऑफर बंद लिफाफे में स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से 14 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 3 बजे तक जमा कर सकती हैं। निर्धारित समय के बाद प्राप्त निविदाओं तथा निर्धारित प्रीमियम राशि से कम राशि वाली निविदाओं पर विचार नहीं किया जाएगा।
निविदा प्रपत्र प्राप्त करने के लिए इच्छुक एजेंसियों को 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद 9 अक्टूबर 2026 तक प्रति जोन 1,000 रुपये निर्धारित शुल्क जमा कर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के प्रशासनिक भवन स्थित राजस्व शाखा से निविदा प्रपत्र प्राप्त किया जा सकेगा।
निविदा प्रपत्र प्राप्त करने से पूर्व होर्डिंग ठेकेदार पंजीयन शुल्क 10,000 रुपये तथा पूर्व से पंजीकृत विज्ञापन एजेंसी/उम्मीदवारों को 5,000 रुपये नकद जमा कर पंजीयन का नवीनीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकृत विज्ञापन एजेंसी/उम्मीदवार को ही ऑफर प्रपत्र प्रदान किया जाएगा।
प्राप्त निविदाएं 14 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 4.30 बजे उपस्थित निविदाकारों अथवा उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोली जाएंगी। निविदा से संबंधित अन्य नियम एवं शर्तों का अवलोकन नगर पालिक निगम अम्बिकापुर के प्रशासनिक भवन स्थित राजस्व शाखा में कार्यालयीन दिवस एवं समय अवधि में किया जा सकता है।

About The Author