बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन, चेंबर ऑफ कॉमर्स, कैट एवं DA Egg ने बढ़ाया सहयोग
बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन, चेंबर ऑफ कॉमर्स, कैट एवं DA Egg ने बढ़ाया सहयोग
राहत सामग्री प्रदान कर आपदा की घड़ी में निभाई सामाजिक जिम्मेदारी, जिला प्रशासन ने जताया आभार
रायपुर। जिले में बाढ़ से प्रभावित लोगों को विभिन्न स्थानों पर बनाए गए राहत शिविरों में सुरक्षित रखा गया है। संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संस्थाओं एवं संगठनों द्वारा लगातार राहत सामग्री उपलब्ध कराकर सहयोग किया जा रहा है।
इसी क्रम में रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन, चेंबर ऑफ कॉमर्स, कैट एवं DA Egg द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री प्रदान कर सहयोग किया गया। इस मानवीय पहल के लिए रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कैलाश खेमानी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री सतीश थोरानी, कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर परवानी एवं DA Egg के अध्यक्ष श्री धनराज बैनर्जी के प्रति जिला प्रशासन ने आभार व्यक्त किया है। इन संस्थाओं के सहयोग से राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने में मदद मिल रही है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा आगे बढ़कर किए जा रहे सहयोग से राहत एवं बचाव कार्यों को मजबूती मिल रही है। ऐसे सामूहिक प्रयासों से प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता समय पर पहुंचाने में मदद मिलती है।
