सेवा संकल्प अभियान से सेवा सेतु ने आसान की लाइसेंस की राह

मोहला, 30 सितंबर 2026/sns/-नागरिकों को शासकीय सेवाएं सहज, सरल और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत डिजिटल माध्यमों से नागरिक सेवाओं की पहुंच आसान बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। विकासखंड मोहला के ग्राम मचंदूर निवासी रोहित कुमार साहू ने अस्थायी फटाका लाइसेंस के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया। आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज ऑनलाइन प्रस्तुत करने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके आवेदन का निराकरण किया गया और उन्हें कम समय में अस्थायी फटाका लाइसेंस प्राप्त हो गया।
रोहित कुमार साहू ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से लाइसेंस के लिए आवेदन करना आसान रहा। ऑनलाइन आवेदन के कारण कार्यालय आने-जाने में लगने वाले समय की बचत हुई और आवश्यक लाइसेंस भी समय पर प्राप्त हो गया। उन्होंने सेवा सेतु के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही ऑनलाइन सुविधा को नागरिकों के लिए सुविधाजनक बताया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासकीय सेवाओं को नागरिकों तक सरल और सुगम तरीके से पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। सेवा सेतु पोर्टल इसी दिशा में महत्वपूर्ण माध्यम है, जिसके जरिए नागरिक घर बैठे विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया से आवेदन की व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होने के साथ ही समय और श्रम की बचत भी हो रही है।
रोहित कुमार साहू ने समयबद्ध रूप से अस्थायी फटाका लाइसेंस मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से नागरिकों को त्वरित एवं सुगम सेवा उपलब्ध कराना शासन की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने समय पर सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author