रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
बीजापुर, 30 सितम्बर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विश्वदीप ने नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन 2026 के लिए रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति की है। जिसके अंतर्गत नगर पंचायत भोपालपटनम के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भोपालपटनम को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार भोपालपटनम को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्ति किया गया है। इसी तरह नगर पंचायत भैरमगढ़ के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भैरमगढ़ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार भैरमगढ़ को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्ति किया गया है। वहीं अपीली अधिकारी अपर कलेक्टर जिला बीजापुर को नियुक्त किया गया है।