सेवा संकल्प अभियान के तहत न्योता भोजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

अम्बिकापुर, 01 अक्टूबर 2026/sns/-   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड सीतापुर के शासकीय प्राथमिक शाला घुरवाबुड़ा में 30 सितंबर को न्योता भोजन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष एवं सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, अभिभावकगण, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सभी की सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली संवर्धन का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं उनकी नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित न्योता भोजन में बच्चों के साथ सामूहिक रूप से भोजन किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यालय एवं समुदाय के बीच सहभागिता बढ़ाने के साथ सामाजिक समरसता और आपसी जुड़ाव को प्रोत्साहित किया गया।

About The Author