बोडतरा  मे सेवा सेतु शिविर 3 अक्टूबर को

बलौदाबाजार,1 अक्टूबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत  शनिवार 3अक्टूबर  2026 को  विकासखंड भाटापारा अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल परिसर बोडतरा मे सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होग़ा।

शिविर मे सभी  सभी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे औऱ जिला अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। आवेदन लेने के लिये काउंटर  की भी सुविधा होगी। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।

 शिविर मे स्वस्थ्य विभाग द्वारा मेगा हेल्थ कैम्प भी लगाया जाएगा जिसमें  पैथलॉजी जांच, सामान्य चिकत्सकीय जाँच, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग,अस्थि रोग विशेषज्ञ,एचपीव्ही टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, दवा वितरण आदि की सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होकर शिविर का लाभ उठायें

About The Author