रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी के नेतृत्व में 25 सितंबर से जारी नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा का गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को समापन होगा
संशोधित सूचना
नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा
रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा जी के नेतृत्व में 25 सितंबर से जारी नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा का गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को समापन होगा।
प्रातः 10:30 बजे माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी सर्वप्रथम कलेक्टर परिसर स्थित टाउन हॉल पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात गांधी जी के आदर्शों एवं नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ पदयात्रा का शुभारंभ होगा।
पदयात्रा शास्त्री चौक पहुँचेगी, जहाँ पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद पदयात्रा अम्बेडकर चौक पहुँचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगी।
तत्पश्चात पदयात्रा पुनः कलेक्टर परिसर स्थित टाउन हॉल पहुँचेगी, जहाँ गांधी जयंती के अवसर पर नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ साप्ताहिक नशामुक्ति जनजागरण पदयात्रा का विधिवत समापन होगा।
📅 दिनांक: 2 अक्टूबर 2026
⏰ समय: प्रातः 10:30 बजे
📍 प्रथम पड़ाव: कलेक्टर परिसर, टाउन हॉल
📍 पदयात्रा मार्ग: टाउन हॉल → शास्त्री चौक → अम्बेडकर चौक → टाउन हॉल
📍 समापन: कलेक्टर परिसर, टाउन हॉल
🙏 नशामुक्त समाज के इस जनजागरण अभियान में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।