सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएससी आधार सेवा केंद्रों में चला स्वच्छता अभियान
मुंगेली, 02 अक्टूबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिले के सीएससी आधार सेवा केंद्र सहित विभिन्न सीएससी सेंटरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सीएससी संचालकों एवं कर्मचारियों ने केंद्र परिसरों, आसपास के क्षेत्रों एवं सार्वजनिक उपयोग वाले स्थानों की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान के दौरान परिसर की नियमित साफ-सफाई करने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने तथा सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
सीएससी केंद्र संचालक दीपेश सिंह परिहार ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जिम्मेदारी है। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित यह अभियान लोगों को अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सीएससी आधार सेवा केंद्र सहित जिले के विभिन्न सीएससी सेंटरों में स्वच्छता अभियान को निरंतर जारी रखा जाएगा। केंद्र संचालकों द्वारा अपने-अपने परिसरों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के लिए नियमित प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सीएससी केंद्रों में आने वाले नागरिकों को परिसर में गंदगी न फैलाने और कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने समझाइश दी।