विकसित ग्राम पंचायत योजना के जिला स्तरीय प्रशिक्षण में तैयार हुआ गांवों के समग्र विकास का रोडमैप

सुकमा, 02 अक्टुबर 2026/sns/- ग्राम पंचायतों के समग्र, टिकाऊ एवं योजनाबद्ध विकास को गति देने के उद्देश्य से जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में बुधवार को विकसित ग्राम पंचायत योजना का एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में ग्राम स्तर पर उपलब्ध संसाधनों, स्थानीय जरूरतों और ग्रामीणों की सहभागिता के आधार पर विकास की प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में युक्तधारा एप के माध्यम से परिसंपत्तियों की जीआईएस/तकनीकी मैपिंग, विकास अंतराल की पहचान तथा जल बजट के सटीक आकलन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया।
प्रशिक्षण में ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए पारदर्शी एवं आवश्यकता आधारित विकास कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण का मूल संदेश रहा कि “गांव की जरूरत, गांव के संसाधन और ग्रामीणों की सहभागिताकृइन्हीं के आधार पर बनेगा विकसित ग्राम पंचायत का रोडमैप।” इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ, क्रियान्वयन एजेंसी के प्रतिनिधि, सभी जनपद पंचायतों के कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सहायक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। राज्य कार्यालय द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी अधिकारी जुड़े।

About The Author