अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई
मुंगेली, 05 अक्टूबर 2026/sns/- कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी वृत्त मुंगेली द्वारा ग्राम केशरुवाडीह, थाना जरहागांव में कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब एवं महुआ लाहन बरामद किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि टीम ने सूचना मिलने पर डिगेश कुमार पटेल के रिहायशी मकान एवं बाड़ी की विधिवत तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाड़ी में बने कमरे से 07 बल्क लीटर महुआ शराब बरामद की गई। इसके अलावा बाड़ी में जमीन में गाड़कर रखे गए 03 ड्रमों में भरा लगभग 150 किलोग्राम महुआ लहान भी बरामद किया गया। बरामद अवैध शराब एवं महुआ लहान के संबंध में आबकारी विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण कायम किया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है।