ऑनलाइन सुविधा बनी सहूलियत का माध्यम, छगन लाल को समय पर मिला अस्थायी फटाका लाइसेंस

मोहला, 5 अक्टूबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान की विशेषता है कि शासन की सेवाओं और योजनाओं को सरल, सहज एवं पारदर्शी तरीके से आम नागरिकों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी दिशा में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिल रही है। इससे कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता कम हुई है और सेवाओं का लाभ निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध रूप से मिल रहा है।
विकास खंड मोहला अंतर्गत ग्राम डोंगरीटोला निवासी श्री छगन लाल कुमेटी ने अस्थायी फटाका लाइसेंस के लिए सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत कम समय में अस्थायी फटाका लाइसेंस प्राप्त हो गया। ऑनलाइन सुविधा से उनका समय और श्रम बचा तथा आवश्यक कार्य भी समय पर पूरा हो सका। श्री कुमेटी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया उनके लिए सरल और सुविधाजनक रही। उन्होंने कहा कि घर से ही आवेदन करने तथा समय पर लाइसेंस प्राप्त होने से अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली। उनके लिए यह डिजिटल सेवा व्यवस्था की सुविधा का उपयोगी अनुभव रहा।
अस्थायी फटाका लाइसेंस का लाभ मिलने पर श्री छगन लाल कुमेटी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों से शासकीय सेवाओं को नागरिकों के लिए सरल और सुगम बनाने की पहल से आम लोगों का समय बच रहा है और सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान हो रही है।

    About The Author