प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से सुनीता को मिला मातृत्व एवं पोषण का सहारा

महासमुंद, 06 अक्टूबर 2026/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा में मातृशक्ति के सम्मान, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता मिली है। इसी सेवा-संकल्प के अनुरूप केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री माताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके पोषण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित मातृत्व को मजबूती प्रदान कर रही है। योजना से मिलने वाली सहायता माताओं के लिए गर्भावस्था के दौरान पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहारा बन रही है।
जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ श्रीमती सुनीता साहू को भी मिला। उनके क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा उन्हें योजना की जानकारी दी गई। गर्भधारण के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उन्हें समय पर स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात उनका योजना के अंतर्गत पंजीयन कराया गया। पंजीयन के बाद श्रीमती सुनीता साहू को योजना की प्रथम किश्त के रूप में 3,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। उन्होंने इस राशि का उपयोग अपने एवं होने वाले बच्चे के बेहतर पोषण के लिए आवश्यक पोषण सामग्री जुटाने में किया। गर्भावस्था के दौरान उन्होंने अपने स्वास्थ्य एवं पोषण का विशेष ध्यान रखा और स्वस्थ बालक को जन्म दिया। बच्चे का प्रथम टीकाकरण कराने के पश्चात उन्हें योजना के अंतर्गत 2,000 रुपए की द्वितीय किश्त भी प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग उन्होंने अपने तथा अपने बच्चे की देखभाल और आवश्यकताओं की पूर्ति में किया।
श्रीमती सुनीता साहू बताती हैं कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मिली आर्थिक सहायता ने गर्भावस्था के दौरान उनके पोषण और बच्चे की देखभाल में विशेष सहयोग दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की समय पर मिली जानकारी और मार्गदर्शन से उन्हें योजना का लाभ प्राप्त हुआ।श्रीमती सुनीता साहू इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया हैं।

क्रमांक/45/961/ पोषण साहू

About The Author