रविशंकर स्टेडियम में 8 अक्टूबर को जिला स्तरीय सेवा संकल्प शिविर

दुर्ग, 06 अक्टूबर 2026/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 08 अक्टूबर 2026 को रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में जिला स्तरीय सेवा संकल्प शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में जिले के सभी विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित समस्त शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियों को सहायता अनुदान, विभिन्न योजनाओं के लाभ एवं सामग्री का वितरण किया जाएगा। शिविर में आम नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने और उन्हें मौके पर लाभ दिलाने की पहल की जाएगी। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां नागरिक अपनी आवश्यकताओं के अनुसार संबंधित विभाग से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे तथा उपलब्ध सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

About The Author