आंगनबाड़ी सहायिका हेतु 21 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
दुर्ग, 06 अक्टूबर 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 के अंतर्गत स्वीकृत पदों की पूर्ति हेतु 21 अक्टूबर 2026 तक ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर आंगनबाड़ी केन्द्र आजाद चौक भिलाई 3 नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा वार्ड 14 में आंगनबाड़ी सहायिका के लिए ऑनलाईन आवेदन उसी वार्ड की स्थानीय निवासी महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 02 में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।