भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने किया ईवीएम एवं वीवीपीएटी वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने किया ईवीएम एवं वीवीपीएटी वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

रायपुर, 06 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज दिनांक 06 अक्टूबर 2026 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपीएटी वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दल के प्रतिनिधि श्री राज देवांगन एवं श्री अनिल राय चूड़ा उपस्थित रहे। वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग, सीसीटीवी निगरानी एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author