विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ निकाली गई सेवा ज्योति कलश यात्रा

बलौदाबाजार, 7अक्टूबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन बुधवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार मे किया गया। इसके तहत पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान बलौदाबाजार मे आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा मे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सम्बोधन कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण को एलईडी टीवी के माध्यम से देखा गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियो एवं नागरिकों ने विकसित भारत का संकल्प लिया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा,डॉ.सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी,जिला अध्यक्ष आनंद यादव,जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष सुमन वर्मा उपस्थित थे।

सभा के उपरांत सेवा ज्योति कलश यात्रा हेतु ज्योति रथ मे ज्योत प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति कलश यात्रा प्रारम्भ किया गया। सेवा ज्योति कलश यात्रा पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान से प्रारम्भ होकर दशहरा मैदान मे सम्पन्न हुआ।यात्रा मे हजारों की संख्या मे लोग शामिल हुए औऱ भारत माता की जय,विकसित भारत, आत्म निर्भर भारत की जय घोष से पूरा यात्रा गुंजायमान रहा।

पंडित चक्रपाणी शुक्ल मैदान मे कॉलेज की छात्राओं के द्वारा प्राकृतिक उत्पाद जैसे धान, फूल,पत्ते औऱ आटे का उपयोग कर बहुत सुंदर एक विशाल रंगोली का निर्माण किया गया। यह विशाल औऱ सुंदर रंगोली लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया था।

About The Author